झारखंड में गुटखा बैन, फिर भी दुकानों में ‘पिचकारी’ चालू – जेब काटकर सेहत बिगाड़ रहे दुकानदार!

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Restrictions Imposed on Pan Masala: झारखंड सरकार द्वारा गुटखा और पान मसाले पर लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद दुकानदार अवैध रूप से इन उत्पादों की बिक्री कर रहे हैं।

गुटखा की बढ़ी कीमतों ने दुकानदारों के लिए ‘लॉटरी’ का काम किया है।

ग्राहक ज्यादा पैसे देने के बावजूद गुटखा खरीद रहे हैं, जिससे दुकानदार मनमानी कीमत वसूल रहे हैं।

सरकार का आदेश

स्वास्थ्य विभाग ने 17 फरवरी 2025 को अधिसूचना जारी कर राज्य में निकोटिन युक्त गुटखा और पान मसाले पर एक साल के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगाया था।

सरकार ने इस प्रतिबंध के पीछे स्वास्थ्य सुरक्षा और नशा मुक्ति अभियान को मुख्य कारण बताया था।

प्रशासन की सख्ती हुई ढीली

शुरुआत में प्रशासन ने कई इलाकों में छापेमारी कर अवैध गुटखा जब्त किया था, लेकिन कुछ दिनों बाद ही सख्ती धीमी पड़ गई।

अब शहरों से लेकर गांवों तक गलियों में धड़ल्ले से गुटखा बिक रहा है।

बढ़ी कीमतों का खेल

प्रतिबंध के बाद बाजार में गुटखा की कीमत में 1 से 5 रुपए तक की बढ़ोतरी हो गई है।

दुकानदार अधिक पैसे वसूलकर अवैध रूप से बिक्री कर रहे हैं, जिससे प्रतिबंध का कोई असर नजर नहीं आ रहा।

Share This Article