रांचीवासियों के लिए खुशखबरी, आपके घर के पास होगी सेहत की देखरेख, 8 नए…

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Health Wellness Center in Ranchi : रांचीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी। रांची नगर निगम (Ranchi Municipal Corporation) की ओर से शहर के विभिन्न वाडों में 8 नए हेल्थ वेलनेस सेंटर (Health Wellness Center)  शुरू किए जाएंगे।

पहले से 25 वेलनेस सेंटर चल रहे हैं। नए सेंटर खुलने के बाद वार्ड के लोगों को अपने घर के पास ही प्राथमिक उपचार की सुविधा मिलेगी।

वेलनेस सेंटरों में इलाज की बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए जिला RCH पदाधिकारी डॉ. असिम कुमार माझी ने निगम सभागार में पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

जन आरोग्य समिति का गठन

उन्होंने कहा कि स्वास्थय विभाग द्वारा जन आरोग्य समिति (Jan Arogya Samiti) का गठन करने का निर्देश दिया गया है।

वेलनेस सेंटर के माध्यम से किशोर-किशोरी के स्वास्थय में सुधार के लिए ठोस पहल करने की जरुरत है।

निगम के सहायक लोक स्वास्थय पदाधिकारी डॉ. आनंद शेखर झा ने बताया कि नए सेंटर खोलने के लिए स्थल का चयन किया जा रहा है। जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा।

मौके पर PSI इंडिया के GM नीलेश कुमार, सुनील कुमार, प्रणव कुमार झा, डॉ. मयंक जोशी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Share This Article