विष्णु भैया के निधन से अपूरणीय क्षति: रामेश्वर उरांव

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु भैया के निधन  पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमने राज्य के एक क़द्दावर एवं जुझारू नेता खो दिया है।

विष्णु भैया के निधन ने हमसब को झकझोर कर रख दिया है।

कांग्रेस विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि विष्णु भैया एक बहुत ही मिलनसार तथा हंसमुख व्यक्तित्व के मालिक थे। उनके असामयिक निधन से हम सब दुखी है।

इधर, रविवार को प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने मेडिका अस्पताल जाकर विष्णु भैया को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।

उन्होंने कहा कि विष्णु भैया जनप्रिय नेता थे। बीमार रहने के बावजूद हमेशा क्षेत्र के लोगों के लिए चिंतित रहते थे।

यह हमलोगों के लिए अपूरणीय क्षति है। शोक व्यक्त करने वालों में सुबोधकांत सहाय, फुरकान अंसारी, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, इरफ़ान अंसारी, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान आदि  शामिल हैं।

Share This Article