झारखंड एकेडमिक काउंसिल कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा को लेकर नहीं किया फैसला

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है।

झारखंड बोर्ड ने कुछ दिनों पहले अप्रैल में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी को देखकर परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था।

लेकिन अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा रद्द होने की खबरें फर्जी हैं।

अधिकारी ने कहा,परीक्षा रद्द होने के बारे में जो कुछ भी फैलाया जा रहा है वह सब अफवाह है।

छात्रों से अनुरोध है कि वे उन पर विश्वास न करें। जेएसी ने 17 अप्रैल को कक्षा 10वीं और 12वीं की अंतिम परीक्षा स्थगित कर कहा था कि वह निर्णय लेने से पहले 1 जून को कोविड की स्थिति की समीक्षा करेगा, परीक्षा 4 मई से 21 मई तक होनी थी।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मई में कहा था कि राज्य में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करना कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर उचित नहीं होगा।

अब देखना ये होगा कि झारखंड सरकार बोर्ड परीक्षाओं को लेकर क्या फैसला करती है।

Share This Article