HomeझारखंडCM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त, 18...

CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त, 18 प्रस्तावों पर लगी मोहर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Cabinet Meeting : झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री Hemant Soren की अध्यक्षता में आज मंगलवार को झारखंड कैबिनेट (Jharkhand Cabinet) की बैठक समाप्त हुई।

इस बैठक में कुल 18 प्रस्तावों पर मोहर लगी।

मुख्य निर्णय

1. CM कारकेड के लिए नई इनोवा कारों की खरीद

झारखंड भवन, नई दिल्ली में मुख्यमंत्री के कारकेड के लिए दो टॉप मॉडल इनोवा कारों की खरीद की अनुशंसा की गई। साथ ही, पहले से आवंटित वाहनों की नीलामी कर उसकी राशि कोषागार में जमा करने का निर्णय लिया गया है।

2. मेडिकल क्षेत्र में 298 पदों का सृजन

राज्य के मेडिकल कॉलेज, सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 298 नए पद सृजित करने का प्रस्ताव पास हुआ। इनमें वरीय अस्पताल प्रबंधक, वित्तीय प्रबंधक और आईटी एक्जीक्यूटिव के पद शामिल हैं।

3. अनुसंधानकर्ताओं को मोबाइल सुविधा

गृह विभाग ने अनुसंधानकर्ताओं के लिए 25,000 रुपये तक के मोबाइल फोन की सुविधा प्रदान करने का प्रस्ताव पेश किया, जिसे स्वीकृति मिल गई।

4. कंप्यूटर शिक्षा के लिए फंडिंग

माध्यमिक स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा के लिए 2024-25 से 2029-30 तक 94.5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।

5. दुमका हवाई अड्डे की कनेक्टिविटी

दुमका हवाई अड्डे से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिए सीएनएस एटीएम सेवाओं हेतु एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ समझौता करने का निर्णय लिया गया।

6. स्वास्थ्य बीमा योजना लागू

राज्यकर्मियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना को मंजूरी दी गई, जिससे कर्मचारी और उनके परिवार लाभान्वित होंगे।

7. पारा मेडिकल नियमावली का गठन

पारा मेडिकल जिला स्तरीय नियमावली को स्वीकृति प्रदान की गई।

spot_img

Latest articles

रांची में भारी वाहनों पर एक्शन, 5 गाड़ियां जब्त — 72,650 रुपये जुर्माना

Action taken Against Heavy Vehicles in Ranchi: राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने सोमवार...

रांची में 10 दिसंबर को मजदूर संघ का धरना–प्रदर्शन, श्रम संहिताओं के खिलाफ आवाज तेज

Labor Union Protest: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा ने 10...

मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के घर का किया घेराव, ग्रेड पे और सुरक्षा की मांग तेज

MNREGA workers Surrounded the Minister's House: ग्रेड पे, नौकरी नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा...

JSSC ने जारी किया स्नातक संयुक्त परीक्षा–2023 का अंतिम परिणाम, भर्ती प्रक्रिया तेज़ करने का निर्देश

JSSC Releases Final Result : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक...

खबरें और भी हैं...