वोटर जागरूकता अभियान चलाने में देश के 10 टॉप राज्यों में झारखंड अव्वल, CEO ने..

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Voter Awareness Campaign Jharkhand tops : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मतदाता जागरूकता अभियान (Voter Awareness Campaign) चलाने में सक्रियता के आधार पर देशभर के टॉप 10 राज्यों की लिस्ट में झारखंड अव्वल रहा है।

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा गुरुवार की शाम को जारी किए गए ‘Social Media Performance Index’ में झारखंड को पहला स्थान हासिल हुआ है।

बता दें कि झारखंड में मतदाता जागरूकता को लेकर लगातार कई बड़े सोशल मीडिया अभियान चलाए गए हैं।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी K. Ravi Kumar ने कहा कि किसी भी सामाजिक मुद्दों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने में सोशल मीडिया की भूमिका अहम है।

वर्तमान परिवेश में मतदाता जागरूकता जैसे किसी भी सामाजिक मुद्दों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के लिए Social Media एक सशक्त और प्रभावी माध्यम है।

इस बार झारखंड में इस दिशा में सोशल मीडिया का सकारात्मक प्रयोग किया गया। न केवल मुख्यालय स्तर से कई सोशल मीडिया अभियान चलाए गए, बल्कि राज्य के कुछ जिला निर्वाचन पदाधिकारियों ने भी अपने स्तर पर कई Hashtags अभियान चलाए।

इनमें आम लोगों की भी अहम सहभागिता रही. कई Hashtags अभियान देशभर में ट्रेंड भी हुए। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी आम नागरिकों से इसी तरह की सकारात्मक भूमिका की अपेक्षा होगी।

Share This Article