झारखंड में बालू माफिया, लैंड जिहाद व लव जिहाद को सरकारी संरक्षण, JP नड्डा ने…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JP Nadda in Deoghar: बुधवार को BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देवघर में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने जनता से दुमका लोकसभा क्षेत्र की BJP उम्मीदवार सीता सोरेन (Sita Soren) को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि झारखंड में बालू माफिया, लैंड जिहाद व लव जिहाद को राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त है।

उन्होंने कहा कि ‘इंडी’ गठबंधनवालों को आपसे कोई लेना देना-नहीं है। ये सब भ्रष्टाचारी हैं। झारखंड में झामुमोवाले जल, जंगल, जमीन की बात करके सत्ता में आए थे। आज जल के किनारे वाली बालू गायब हो रही है।

लगातार आगे बढ़ रहा है देश

नड्डा ने कहा कि 10 साल पहले देश का साधारण इंसान मान चुका था कि राजनीति से कुछ बदलने वाला नहीं है। हमारा देश एक उदासीन मानसिकता में चला गया था। मान चुका था कि हमारा देश भ्रष्टाचारी व पिछलग्गू देश है। राजनेताओं के द्वारा कोई परिवर्तन नहीं होने वाला है।

10 वर्षों में मोदी जी ने अपनी मेहनत, तप, कर्म के आधार पर पूरी ताकत से देश को आगे बढ़ाया।

इस कारण आज साधारण मनुष्य बोलता है कि देश बदल रहा है। देश आगे जा रहा है। आज 2 लाख गांव में Optical Fibre बिछाया गया। गांवों को वाई-फाई से जोड़ दिया गया।

Share This Article