Latest Newsझारखंडघबराई मोदी सरकार ने साजिश कर हेमंत सोरेन को जेल में डाल...

घबराई मोदी सरकार ने साजिश कर हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया, कल्पना सोरेन ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Kalpana Soren in Modi Govt. : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की नेता कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन (Hemant Soren) राज्य के गरीबों के विकास के लिए काम कर रहे थे। उनके लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की।

इससे घबराकर BJP और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने साजिश के तहत उन्हें जेल में डाल दिया। लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को हराकर इसका जवाब देगी।

कल्पना सोरेन राजमहल लोकसभा सीट से JMM प्रत्याशी विजय हांसदा के समर्थन में शुक्रवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के करियोडीह मैदान में आयोजित सभा को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा का जाना तय है। इस बार केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने जनता से एक जून को झामुमो प्रत्याशी को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की।

कल्पना ने राज्य की महागठबंधन सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

उन्होंने कहा कि केंद्र ने राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना बंद कर दी, तो महागठबंधन सरकार ने झारखंड के 20 लाख गरीबों को अबुआ आवास (Abua Residence) की स्वीकृति दी। 50 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए सर्वजन पेंशन योजना शुरू की। युवाओं को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से जोड़ा।

कल्पना ने कहा कि कोरोना काल में पूरा देश परेशान था। उस समय हेमंत सोरेन ने दूसरे राज्यों में काम कर रहे झारखंड के मजदूरों को हवाई जहाज से लाकर उनके घर पहुंचाया। जरूरतमंदों को घर तक खाना पहुंचाया।

हेमंत ने गरीबो को नजदीक से देखा है। मां-बहन को गरीबी में जीते देखा है। इसीलिए गरीबों का दर्द समझते हैं।

सभा को प्रत्याशी विजय हांसदा, महेशपुर के विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश विलियम मरांडी, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू, जिप अध्यक्ष जूली खृष्टमनी हेंब्रम, सुलेमान बासकी आदि ने संबोधित किया।

spot_img

Latest articles

लातेहार में दर्दनाक हादसा, ट्रक कार पर पलटा, पति की मौत, पत्नी गंभीर

Tragic accident in Latehar : झारखंड के लातेहार जिले में शुक्रवार देर शाम एक...

सिमडेगा में अवैध अफीम खेती पर शिकंजा, 3 एकड़ फसल तबाह, 10 आरोपी गिरफ्तार

Crackdown on Illegal opium Cultivation in Simdega: जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में अवैध...

रांची नगर निकाय चुनाव, 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से मतदान, 53 वार्डों में होगा मुकाबला

Ranchi Municipal Corporation Elections: रांची में नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर...

खबरें और भी हैं...

लातेहार में दर्दनाक हादसा, ट्रक कार पर पलटा, पति की मौत, पत्नी गंभीर

Tragic accident in Latehar : झारखंड के लातेहार जिले में शुक्रवार देर शाम एक...

सिमडेगा में अवैध अफीम खेती पर शिकंजा, 3 एकड़ फसल तबाह, 10 आरोपी गिरफ्तार

Crackdown on Illegal opium Cultivation in Simdega: जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में अवैध...