घर की मरम्मत के दौरान 10 फीट लंबी दीवार धंसने से मां की मौत, बेटा घायल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mother dies, son Injured after 10 feet long wall Collapses: अड़की थाना (Adki Police Station) क्षेत्र के पुरनानगर गांव में मरम्मत के दौरान एक कच्चे मकान की दीवार धंसने (Collapse) से मां और उनके बेटे के ऊपर गिर गई। 35 वर्षीय मां बिनोता देवी की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे रुपेश प्रमाणिक को गंभीर चोटें आईं।

घटना शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास हुई।

पुरनानगर (Purananagar) गांव के निवासी मजदूर युधिष्ठिर प्रमाणिक बरसात से पहले अपने जर्जर मिट्टी के घर की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक 10 फीट लंबी और 7 फीट ऊंची दीवार धंस गई, जिसके कारण मां और बेटे मलबे में दब गए।

परिजनों और पड़ोसियों ने उन्हें मलबे से बाहर निकालकर रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) पहुंचाया, जहां मां बिनोता देवी की मौत हो गई। उन्हें पेट और सीने में गंभीर चोटें आई थीं।

बेटे रुपेश प्रमाणिक को आंत में लगी चोट की सर्जरी की गई है। गांव में मातम का माहौल है, और लोग परिवार को सरकारी लाभ प्रदान करने की मांग कर रहे हैं।

BDO गणेश महतो ने पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन सहित अन्य योजनाओं का लाभ देने का आश्वासन दिया है।

Share This Article