टाटानगर से चाईबासा-चाकुलिया के लिए नई मेमू ट्रेनें 6 जून से, यात्रियों को राहत

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर से चाईबासा और चाकुलिया के लिए दो नई मेमू पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू करने का ऐलान किया है। यह सेवा 6 जून 2025 से शुरू होगी, जिससे स्थानीय यात्रियों, छात्रों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

टाटानगर-चाईबासा मेमू ट्रेन

ट्रेन संख्या 68137/68138 प्रतिदिन चलेगी। ट्रेन 68137 रात 8:55 बजे टाटानगर से रवाना होकर रात 11:00 बजे चाईबासा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 68138 सुबह 3:20 बजे चाईबासा से चलकर सुबह 5:45 बजे टाटानगर लौटेगी।

यह ट्रेन अदित्यपुर, गम्हरिया, बीरबांस, सिनी, महालीमारूप, राजखरसावां और पांड्राशाली स्टेशनों पर रुकेगी।

टाटानगर-चाकुलिया मेमू ट्रेन

ट्रेन संख्या 68128/68127 रविवार को छोड़कर प्रतिदिन चलेगी। ट्रेन 68128 सुबह 11:00 बजे टाटानगर से प्रस्थान कर दोपहर 12:45 बजे चाकुलिया पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 68127 (शनिवार को छोड़कर) दोपहर 3:00 बजे चाकुलिया से चलकर शाम 5:00 बजे टाटानगर लौटेगी।

यह ट्रेन सलगाझुड़ी, गोविंदपुर, आसनबनी, राखामाइंस, गालूडीह, घाटशिला, चिरुगोड़ा, धालभूमगढ़ और कोकपाड़ा स्टेशनों पर रुकेगी।

रेलवे के इस कदम से दैनिक यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को गति देने में भी ये ट्रेनें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Share This Article