रघुवर दास राजनीति में वापसी को तैयार, आज आयेंगे रांची, BJP में निभा सकते हैं बड़ी भूमिका…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Raghubar Das News : झारखंड (Jharkhand) के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के निवर्तमान राज्यपाल Raghubar Das आज गुरुवार को दोपहर 3 बजे Ranchi पहुंचेंगे।

ओडिशा (Odisha) के राज्यपाल पद से इस्तीफा (Resignation) देने के बाद वे दोबारा सक्रिय राजनीति में कदम रखेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। ऐसी अटकलें हैं कि पार्टी उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है।

BJP की सदस्यता लेने के बाद रघुवर दास Delhi जाकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।

विकसित राज्य के रूप में उभरेगा ओडिशा

राज्यपाल के पद से इस्तीफा देने के बाद पुरी में मीडिया से बातचीत करते हुए रघुवर दास ने कहा, “मैं एक मजदूर परिवार से हूं। 1980 में बीजेपी की सदस्यता ली थी। बूथ स्तर से लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पार्टी में विभिन्न भूमिकाएं निभाईं। मुझे झारखंड और ओडिशा दोनों जगह लोगों की सेवा करने का अवसर मिला।”

उन्होंने आगे कहा कि भविष्य की जिम्मेदारी पार्टी तय करेगी। रघुवर दास ने अपने ओडिशा प्रवास को सुखद बताते हुए कहा कि 2036 तक ओडिशा एक विकसित राज्य के रूप में उभरेगा।

उन्होंने ओडिशा के लोगों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बताते चलें उन्हें 18 अक्तूबर 2023 को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। गुरुवार को वे अपने राज्यपाल कार्यकाल को आधिकारिक रूप से अलविदा कह देंगे।

Share This Article