Latest Newsझारखंडविस से विपक्षी विधायकों को मार्शल ने किया आउट तो रातभर कॉरिडोर...

विस से विपक्षी विधायकों को मार्शल ने किया आउट तो रातभर कॉरिडोर में..

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

BJP MLA Protest in Monsoon Session : बुधवार को विधानसभा (Assembly) के मानसून सत्र (Monsoon Session) के दौरान दिन में विपक्षी विधायकों को मार्शल ने सदन से आउट किया तो वे 10 बजे रात तक कॉरिडोर (Corridor) में जम रहे।

इस बीच उन्हें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने मनाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। वे रोजगार (Employment) और बेरोजगारी भत्ता (Unemployment Allowance)  पर सरकार के जवाब को लेकर अड़े रहे।

उनका आरोप है कि सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद भी जब विपक्ष के विधायक सदन के भीतर ही जमे रहे, तो परिसर की बिजली-पानी बंद कर दिया गया। इसको लेकर प्रदेश की राजनीति गरम रही।

भाजपा नेताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद दीपक प्रकाश, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित कई नेताओं ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार को घेरा है। रातभर विधायक सदन के अंदर ही जमे रहे। विधायक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष सहित सभी विधायकों के बॉडीगार्ड बाहर रहे। पुलिस को विधानसभा के अंदर जाने की अनुमति नहीं होती है।

विशेष परिस्थितियों में ही पुलिस अंदर जा सकती है। विधानसभा के अंदर मार्शल ने मोर्चा संभाला था। मुख्य हॉल के आसपास विधानसभा के मार्शल ही मोर्चे पर थे। देर रात विधानसभा की सुरक्षा बढ़ाई गई  है।

spot_img

Latest articles

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

निकाय चुनाव के कारण बदली कार्य व्यवस्था, शनिवार को खुले रहेंगे सचिवालय कार्यालय

Changed Work Arrangements Due to Body Elections: रांची से एक अहम प्रशासनिक निर्णय सामने...

खबरें और भी हैं...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...