प्रेम प्रसंग मामले में नर्स ने डॉक्टर का गला घोंटकर उतार दिया मौत के घाट, फिर…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Doctor Murder in Palamu : रविवार की देर रात में  पलामू (Palamu) के छतरपुर स्थित बारा मोहल्ले में एक नर्स (Nurse) ने गमछा से गला घोंटकर एक डॉक्टर (Doctor) को मौत के घाट उतार (Murder) दिया।

बताया जाता है कि दोनों एक साथ काम करते थे। डॉक्टर और नर्स पिछले चार सालों से रिलेशनशिप (Relationship) में थे।

जुर्म कबूल करते हुए नर्स ने बताया कि दोनों एक साथ पति-पत्नी की तरह रहते थे। दो साल पहले डॉक्टर ने किसी और लड़की से शादी (Marriage) कर ली।

इस बात को लेकर नर्स गुस्से में रहती थी। नर्स ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

ग्रामीण चिकित्सक शादीशुदा अनुज की हत्या का आरोप ग्रामीण डॉक्टर के साथ नर्स का काम करने वाली प्रेमिका पर लगा है।

पुलिस ने नर्स को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। वह चैनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। अनुज नौडीहा बाजार में पुराना थाना भवन के समीप प्रैक्टिस करता था।

छतरपुर के थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि आरोपी महिला ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share This Article