‘हुजूर, मेरे पति को उनलोगों ने दारू भट्ठी में जलाकर मार डाला, उन्हें गिरफ्तार करें’, मजदूर की पत्नी ने पुलिस से की फरियाद

पिंटू के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) करने की मांग को लेकर थाना के पास धरना (Protest) दिया।

Central Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Murder in Ramgarh : रामगढ़ (Ramgarh) जिले के कुजू OP क्षेत्र में एक व्यक्ति को दारू की भट्ठी (Distillery) में झोंककर मार डालने (Murder) का मामला सामने आया है। मृतक का नाम पिंटू करमाली था।

पिंटू के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) करने की मांग को लेकर थाना के पास धरना (Protest) दिया।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की है।

क्या है मामला?

मृतक की पत्नी सजनी देवी ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। इसमें उसने कहा है कि उसके पति की भोला साहू और राजकुमार मेहता ने दारू की भट्ठी में जलाकर हत्या कर दी है।

आरोप लगाया गया है कि राजकुमार मेहता और भोला साहू मिलकर कुजू बस्ती में अवैध दारू भट्ठी का संचालन करते हैं। पिंटू इसी भट्ठी में काम करता था।

9 जुलाई को भोला ने पिंटू को फोन कर दारू भट्ठी बुलाया था। बाद में क्षेत्र में खबर फैली कि विकास पब्लिक स्कूल के पास पिंटू की लाश (Dead Body) पड़ी हुई है।

उसके पैर, हाथ, पेट और छाती के कई हिस्से जले हुए पाये गये। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

इधर, पिंटू के परिजन कह रहे थे कि जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है, तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

परिजनों का कहना है कि पिंटू को भट्ठी में जलाकर मारने के बाद उसकी लाश को ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया। पिंटू का मोबाइल भी दारू भट्ठी के संचालक राजकुमार मेहता के पास मिला है।

वहीं, पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है, आरोपियों को जेल भेजा जायेगा।

Share This Article