सिटी राइड बस की चपेट में आकर बाइक चालक की गई जान, पीछे बैठा बच्चा जख्मी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Road accident : रविवार को राजधानी रांची के रात में थाना क्षेत्र के तिलता स्थित हॉट लिप्स रेस्टोरेंट (Hot Lips Restaurant) के पास सिटी राइड बस ने एक Bike को अपनी चपेट में ले लिया।

दुर्घटना में बाइक चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक का नाम संगम सिंह बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक टाइल्स का मिस्त्री था और बाइक से साइट पर जा रहा था।

इसी दौरान असंतुलित होकर गिर गया और City ​​Ride Bus के चक्के से उसका सिर कुचल गया। मृतक पलामू जिले के पांकी का रहने वाला था। उसकी उम्र 37-38 साल बताई जा रही है।

दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग शुरू कर दी। शव के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 75 को जाम कर दिया है।

रोड जाम करके लोगों ने जमकर हंगामा किया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने City ​​Ride Bus के चालक को हिरासत में ले लिया है।

Share This Article