रांची में टुसु पर्व का शुभारंभ, महिलाओं ने धान की बालियों से बनाया सरवा, लोकगीतों पर झूमे हजारों लोग…

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Tusu Festival : झारखंड (Jharkhand) के प्रमुख त्योहारों में से एक टुसु पर्व (Tusu Festival) बड़े ही धूमधाम उल्लास के साथ मनाया जाता है।

आज शनिवार को अल्बर्ट एक्का चौक के समीप अगहन संक्रांति से शुरू होने वाले वाली टुसु की स्थापना की गई। इस खास मौके पर हजारों लोग मौजूद रहे।

महिलाओं ने परंपरागत विधियों का पालन करते हुए धान की बालियों से सरवा बनाया। इसके बाद सरवा पर काजल, टीका और सिंदूर लगाया गया। धूप-दीप जलाकर और कुरमाली भाषा में प्रार्थना के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान Ranchi के आसपास के क्षेत्रों जैसे ओरमांझी, केदल, और सुकुरहुटू से भी बड़ी संख्या में लोग टुसु लेकर पहुंचे।

वाद्ययंत्रों और लोक गायकी ने बढ़ाई रौनक

महोत्सव में नागपुरी गायक इगनेश और केशव केसरिया की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। ओरमांझी के वाद्ययंत्रों ने कार्यक्रम में खास रंग भरा।

मांदर वादक बुद्धेश्वर बड़ाईक, तबला वादक विशाल मुंडा और ढोलकी वादक गुड्डू करमाली ने अपने संगीत से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

लोकगीतों की धुन पर थिरके लोग

प्रहलाद मुंडा की बांसुरी की सुरमई धुन और करमाली व नागपुरी गीतों की प्रस्तुति से दर्शक झूम उठे। नागपुरी गायक इगनेश के गीत “ओढ़नी में लुक लेले गुया” ने माहौल में जोश भर दिया।

लोकगीतों और धुनों पर लोग एक-दूसरे का हाथ पकड़कर नाचते दिखे, तो कुछ रुमाल हिलाकर झूमते नजर आए।

Share This Article