Homeझारखंडझारखंड : यात्री बस और बाइक की टक्कर, एक की मौत

झारखंड : यात्री बस और बाइक की टक्कर, एक की मौत

Published on

spot_img

न्यूज़ अरोमा लातेहार: बरवाडीह थाना क्षेत्र के बेतला-दुबियाखाड़ मार्ग पर केचकी चेकपोस्ट के रविवार को दुर्गा यात्री बस और एक बाईक की टक्कर हो गयी।

इस घटना में बाईक चालक सुदेश्वर सिंह (39) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक मनिका का रहने वाला था।

जबकि उसके साथ बाईक सवार उसी गांव का कमलेश सिंह (37) गंभीर रुप से घायल हो गया।

उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर भेजा गया। वहीं इस टक्कर के बाद यात्री बस भी एक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

इस कारण बस पर सवार कुछ यात्रियों को चोट भी आयी। जानकारी अनुसार सुदेश्वर सिंह और कमलेश सिंह बाईक पर सवार हो कर केचकी गांव में शादी समारोह मे शामिल होने जा रहे थे।

इसी दौरान केचकी चेकपोस्ट के निकट तीखे मोड़ पर महुआडांड़ से मेदिनीनगर जा रही दुर्गा बस से सीधी भीड़ंत हो गयी।

घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ अमरनाथ और प्रभारी थानेदार उदय प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ दुर्घटनास्थल पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से घायल कमलेश को ईलाज के लिए भेज दिया।

वहीं दुर्घटनाग्रस्त बस और बाईक को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...