झारखंड : NIA के हत्थे चढ़ा PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप, 25 लाख का था इनाम

मोस्ट वांटेड PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप पर दर्जनों लोगों की हत्या का आरोप है। वह लंबे समय से झारखंड, बिहार पुलिस और NIA के लिए सिरदर्द बना हुआ था

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: NIA सुप्रीमो दिनेश गोप (Dinesh Gope) को NIA की टीम ने दिल्ली (Delhi) से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि दिनेश गोप की गिरफ्तारी की अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पायी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार NIA की टीम ने दिनेश गोप को दिल्ली से दबोचा है। इसके ऊपर झारखंड पुलिस ने 25 लाख का इनाम रखा था। वहीं NIA ने पांच लाख का इनाम घोषित किया था।

दिनेश गोप ने BJP नेता से की थी 10 AK-47 राइफल की मांग

बता दें कि बीते दिन BJP रांची महानगर जिला के महामंत्री बलराम सिंह से PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप ने फोन पर धमकी देते हुए 10 AK-47 राइफल की मांग की थी।

उसने धमकी भरे लहजे में कहा था कि अगर 10 AK -47 नहीं मिला तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। BJP नेता बलराम सिंह ने धमकी भरा कॉल आने के बाद गोंदा थाना में नामजद FIR दर्ज करायी है।

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप ने मोबाइल संख्या 6287686186 से कॉल कर BJP जिला महामंत्री बलराम सिंह धमकी दी थी। वहीं आज NIA के हत्थे दिनेश गोप चढ़ गया।

1 साल में आधा दर्जन से अधिक मुठभेड़

पिछले एक साल में PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के दस्ते के साथ झारखंड पुलिस की आधा दर्जन से अधिक मुठभेड़ हुई। लेकिन वो हर मुठभेड़ में बच जाता था। दिनेश गोप खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र में लाप्पा मोहराटोली गांव का रहने वाला है।

मोस्ट वांटेड PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप पर दर्जनों लोगों की हत्या का आरोप है। वह लंबे समय से झारखंड, बिहार पुलिस और NIA के लिए सिरदर्द बना हुआ था।

Share This Article