झारखंड

चतरा में 5 नक्सलियों की मौत से बौखलाए माओवादी संगठन के बंद पर झारखंड पुलिस Alert

रांची: चतरा (Chatra) में पांच नक्सलियों (Maoists) की मौत से CPI Maoist संगठन (CPI Maoist organization) बौखला गया है।

संगठन ने इसके विरोध में आज (15 मई) उत्तर और पूर्वोत्तर भारत (India) के पांच राज्यों में बंद का ऐलान किया है। बंद का असर रविवार आधी रात से दिखना शुरू हो गया है। बंद का असर सड़क और रेल मार्ग पर भी पड़ सकता है।

नक्सल प्रभावित जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी

नक्सली संगठन के बंद को देखते हुए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने नक्सल प्रभावित जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी है।

CPI Maoists के पूर्वी रीजनल ब्यूरो के प्रवक्ता संकेत ने बयान जारी कर इस बंद का ऐलान किया था।

SIB के SP ने सभी जिलों के SP को निर्देश दिया

इस बीच खुफिया विभाग को सूचना मिली है कि बंद के दौरान संगठन ने पुलिस पर हमला करने की साजिश रची है।

राज्य पुलिस की विशेष शाखा के स्पेशल इंटेलीजेंस ब्यूरो (SIB) के SP ने राज्य के सभी जिलों के SP को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।

लोहरदगा, चतरा, लातेहार, चाईबासा, खूंटी, पलामू और गढ़वा में विशेष चौकसी बरती जा रही है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker