झारखंड : अपनी ही पत्नी को गायब करने मामले में पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: पत्नी को गायब करने मामले के आरोपी पति लालजीत महतो को बगोदर पुलिस ने बुधवार को गिरिडीह जेल भेज दिया।

लालजीत की गिरफ्तारी धरगुलली गांव से की गई।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2019 के फरवरी महीने में पत्नी रेणु देवी को गायब करने मामले के प्रतिवेदन के आधार पर थाने में कांड संख्या 24/19 दर्ज किया गया था।

किशुन महतो की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।

जिसमें रेणु के पति लालजीत महतो तथा बुंदिया देवी पति तुलसी महतो नामजद अभियुक्त हैं।

बगोदर थाने में मामला दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी के भय से लालजीत मुंबई चला गया था और वहीं रह रहा था।

पिछले कुछ दिनों से वह बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरगुली में रह रहा था।

Share This Article