RANCHI : NH-23 पर टोल प्लाजा के कर्मियों ने रेलवे के पदाधिकारी को पीटा

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: रामगढ़ जिले में हाईवे पर बने टोल प्लाजा के कर्मचारियों की गुंडागर्दी अक्सर सुनने को मिलती है।

इस बार टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने एक रेलवे अधिकारी को ही जमकर पीट दिया है। यह मामला गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 23 पर सोसोखुर्द गांव के पास बने टोल प्लाजा का है।

गुरुवार को यहां पर पहले रेलवे के अधिकारी श्रीधर सेनगुप्ता के परिजनों के साथ तू-तू मैं-मैं की। बहस इतनी बढ़ गई कि टोल कर्मचारियों का गुस्सा आपे से बाहर हो गया।

उन लोगों ने लोहे की रॉड से रेल अधिकारी को जमकर पीट दिया। अब यह पूरा मामला गोला थाना पुलिस के पास पहुंच गया है।

थाने में रेल अधिकारी श्रीधर सेन गुप्ता ने बताया कि वे अपने परिजनों के साथ रांची से गिरिडीह जा रहे थे।

वह मधुपुर में पदस्थापित हैं। टोल प्लाजा के पास उनकी और उनके परिजनों की दो गाड़ियां एक साथ पार हो रही थी। दोनों ही गाड़ियों में फास्ट टैग लगा हुआ था।

पहली गाड़ी टोल प्लाजा से आगे निकल गई लेकिन जैसे ही इनकी गाड़ी आगे बढ़ी, कर्मचारियों ने टोल गेट पर लगे बैरियर को गिरा दिया। अचानक गिरे बैरियर से उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त होने से बाल-बाल बची।

इस पर रेल अधिकारी ने आपत्ति जताई और कहा कि उनकी गाड़ी में फास्ट लगा हुआ है, जिसकी रीडिंग काफी दूर से ही हो जाती है।

इसके बावजूद कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से बैरियर गिराया गया है।

उन्होंने जब अपनी शिकायत दर्ज की तो टोल प्लाजा के कर्मचारियों को यह काफी नागवार गुजरा। वे उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगे।

जब श्रीधर सेनगुप्ता ने उनके इस रवैए पर आपत्ति जाहिर की, तो फिर टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने उन्हें जमकर मारा-पीटा।

गोला थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि वे इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

उन्होंने प्लाजा के मैनेजर व कर्मचारियों को बुलाया है। दोनों पक्षों के द्वारा विवाद को खत्म कर समझौते का रास्ता अपनाया गया है।

Share This Article