AJSU पार्टी की प्रखंड प्रभारियों की बैठक में लिए गए कई निर्णय

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह विधायक और रांची जिला प्रभारी लंबोदर महतो की अध्यक्षता में शुक्रवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में रांची के प्रखंड प्रभारियों की बैठक हुई।

इसमें 15 जुलाई को सभी प्रखंडों में प्रखंड कमेटी का गठन एवं पुनर्गठन करने के साथ-साथ एक सौ सक्रिय बनाने कार्यकर्ता और साथ ही सदस्यता अभियान की सफलता को सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में पार्टी संगठन को सशक्त बनाने पर चर्चा की गई। इस क्रम में कोविड-19 से दिवंगत हुए लोगों का सर्वे करने का भी फैसला लिया गया गया।

बैठक में आठ अगस्त को शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर सामाजिक न्याय मार्च आयोजित करने और इस दिन पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर आवाज बुलंद करने का भी निर्णय लिया गया।

साथ ही नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने पर भी चर्चा हुई। 15 सितंबर तक जिला सम्मेलन आयोजित करने पर जोर दिया गया।

इसके साथ ही प्रखंड कमेटी के गठन के बाद सभी प्रखंडों में कार्यशाला आयोजित करने की भी बात कही गई।

Share This Article