रांची में मुक्ति संस्था ने 35 लावारिस शवों का किया अंतिम संस्कार

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुक्ति संस्था की ओर से गुरुवार को रिम्स अस्पताल में पड़े 35 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

मुक्ति संस्था द्वारा जुमार नदी के तट पर 35 लावारिश शवों का विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया।

जिसमें सर्वधर्म प्रार्थना के साथ सामूहिक अंतिम संस्कार को अग्नि भेंट की गयी। गुरुवार को रिम्स के शीत शव गृह से शवों को निकाल कर पैक किया गया।

फिर जुमार नदी के घाट पर सामूहिक चिता सजायी गयी जिसमें नगर निगम द्वारा लकड़ी प्रदान की गयी। मुक्ति संस्था के सदस्यों के साथ लकड़ी सजाने का काम किया गया।

मुक्ति संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि संस्था द्वारा अब तक कुल 1287 शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है।

मौके पर अमित किशोर, शेखर मेघवाल, संदीप पपनेजा, सुनील अग्रवाल, रवि अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Share This Article