रांची नगर निगम का नोटिस, कहा- 15 दिनों के अंदर रिएसेसमेंट करते हुए जमा कराएं TAX

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची नगर निगम अब ऐसे भवन मालिकों से ज्यादा टैक्स वसूलने की तैयारी कर रहा है, जिन्होंने अपना घर रेंट पर दे रखा है।

अगर आप नगर निगम को डॉमेस्टिक होल्डिंग टैक्स दे रहे हैं तो अलर्ट हो जाएं।

इसके तहत भवन का कमर्शियल इस्तेमाल करने पर पहले से ज्यादा टैक्स वसूला जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने आम नोटिस जारी किया है।

नगर निगम की ओर से जारी नोटिस में भवन मालिकों से कहा गया है कि जो भी लोग अपने रेसीडेंशियल एरिया का कमर्शियल यूज कर रहे हैं।

वह 15 दिनों के अंदर रिएसेसमेंट करते हुए टैक्स TAX जमा कराएं। ऐसा नहीं करने वालों से निगम सख्ती से निपटेगा।

इसके साथ ही झारखंड म्युनिसिपल एक्ट 2011 के तहत उन पर कार्यवाई भी की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि रांची नगर निगम अंतर्गत कुल 53 वार्ड हैं। इसमें 210000 हाउसहोल्डर रजिस्टर्ड हैं।

Share This Article