RANCHI : प्रेम प्रसंग में युवती को शादी की नियत से लड़का लेकर हुआ फरार, फिर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अनगड़ा पुलिस ने शादी की नियत से अपहृत युवती को 20 घंटे के अंदर आरोपी के साथ पकड़ लिया।

दोनों की गिरफ्तारी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से गुरुवार को हुई।

अनगड़ा पुलिस ने आरोपी शहबाज अंसारी पिता अब्दुल क्यूम अंसारी, पुंदाग को गिरफ्तार कर लिया।

मामले में पीड़िता के हेसल निवासी भाई ने बुधवार की रात में अनगड़ा थाना में अपहरण किए जाने से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

28 जून को युवती की शादी की नियत से अपहरण कर लिया गया था। आरोपी अपने मामा अहमद आलम के घर में रहता था।

युवती व आरोपी दोनों का घर अगल-बगल में है। हालांकि पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है।

दोनों से अनगड़ा पुलिस पूछताछ कर रही है कि कहीं दोनों में प्रेम प्रसंग का मामला तो नहीं है।

Share This Article