बाल विवाह आज समाज के लिए एक अभिशाप: आशा लकड़ा

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि बाल विवाह आज समाज के लिए एक अभिशाप बन गया है। इसे खत्म करने के लिए सभी लोगों को समान रूप से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करानी होगी।

उन्होंने बताया कि इसी को लेकर नगर निगम एवं एनजीओ प्रतिज्ञा के संयुक्त तत्वाधान में बाल विवाह के रोकथाम के लिए और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से परिचालित सिटी बसों का शुभारंभ किया।

मंगलवार को मेयर एवं डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ किया।

इस लड़ाई में बराबरी की साझेदारी करेगी

उन्होंने बताया कि सिटी बसों में बाल विवाह सहित अन्य कुरीतियों के बारे में अंकित किया गया है, ताकि समाज की इस कुरीतियों को जड़ से खत्म किया जा सके।

इन बैनरों में बाल विवाह को खत्म करने एवं लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न संदेश लिखे गये हैं।

उल्लेखनीय है कि बाल विवाह के खिलाफ जो मुहिम 15 अगस्त, 2021 को हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से रांची नगर निगम के परिसर से मेयर द्वारा शुरू की गई थी, उसे आज एक कदम और आगे बढ़ाते हुए रांची के सिटी बसों में बाल विवाह से संबंधित संदेशों को अंकित करके किया गया।

अब रांची की सिटी बसें इस अभियान में जुड़ते हुए बाल विवाह से सम्बंधित संदेशों को आम लोगों तक लेकर जाएगी। इस लड़ाई में बराबरी की साझेदारी करेगी।

Share This Article