रांची में रामनवमी को लेकर IG ने की हाई लेवल मीटिंग

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रामनवमी को लेकर शनिवार को रांची जोनल आईजी पंकज कंबोज ने पुलिस कंट्रोल रूम में डीआईजी, एसएसपी, सिटी एसपी, रूरल एसपी सहित सभी डीएसपी और रांची के थानेदारों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिये।

आईजी ने बैठक में कहा कि अधिकारी-पुलिसकर्मी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी लें और हाई अलर्ट मोड पर रहें।

किसी कीमत पर माहौल को बिगड़ने नहीं दिया जाए। उपद्रवियों से सख्ती से निपटें। हर संभावनाओं के अनुरूप पुलिस तैयार रहे।

आईजी ने सभी थानेदारों से उनकी तैयारी और आपात की स्थिति में निपटने की जानकारी भी ली। इसके साथ ही कई निर्देश भी दिए।

बैठक के बाद आईजी ने डीआईजी, एसएसपी, सिटी एसपी सहित अन्य अधिकारियों के साथ शहर के मेन रोड सहित अन्य इलाकों का निरीक्षण भी किया।

इस दौरान शहर में शोभा यात्रा को लेकर बने स्टेज और रूट की जानकारी ली। इसके अलावा रामनवमी जुलूस को लेकर अलर्ट रहने के साथ कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

Share This Article