राहत! झारखंड के 19 जिले Corona संक्रमण से मुक्त हुए, जानें अपने शहर का हाल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के 19 जिलों में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले है।

बावजूद राज्य में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है।

रविवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से मात्र आठ लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के पांच जिले में कोरोना के दस

नए मरीज मिले हैं। धनबाद में सबसे अधिक छह नए केस मिले हैं।

राज्य में कोरोना के सक्रिय 78 मामलों में सबसे अधिक 32 रांची में सक्रिय हैं

राज्य में कोरोना के सक्रिय 78 मामलों में सबसे अधिक 32 रांची में सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार धनबाद से छह, बोकारो से एक, हजारीबाग से एक, खूंटी से एक और कोडरमा से एक मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 35 हजार, 121 हो चुकी है।

इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 15 लाख, 18 हजार, 558 सैंपल की जांच की गयी है।

इनमें से 78 सक्रिय केस मिले। कोरोना से चार लाख, 29 हजार, 728 मरीज ठीक हुए हैं।

हालांकि राज्य में पांच हजार, 315 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

Share This Article