CIP रांची में किया गया माइंड, ब्रेन & बियॉन्ड पर संगोष्ठी का आयोजन

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : माइंड, ब्रेन एंड बियॉन्ड पर संगोष्ठी का आयोजन सोमवार को सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकियाट्री (सीआईपी), रांची के आरबी डेविस ऑडिटोरियम (RB Davis Auditorium) में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक, प्रो. (डॉ) बासुदेव दास, सीआईपी, रांची के परिचयात्मक नोट के साथ हुई।

मैं कौन हूं? जैसे बुनियादी सवालों के साथ शुरू की गई बात

मौके पर आईआईटी मंडी के निदेशक डॉ. लक्ष्मीधर बेहरा ने कहा कि मैं कौन हूं? जैसे बुनियादी सवालों के साथ मन, शरीर और परे विषय पर अपनी बात शुरू की।

यह शरीर किससे बना है? डॉ. बेहरा (Dr. Behera) ने भगवद गीता की सहायता से अनुभव के पहलुओं, चेतना, जीवन के मूल तत्वों, कर्म के सिद्धांत, वर्तमान क्षण के महत्व और योग पर जोर दिया।

संगोष्ठी के अंत में सवाल-जवाब का भी सेशन हुआ

इस कार्यक्रम में सीआईपी की विभिन्न धाराओं के शिक्षकों, कर्मचारियों, स्थानीय निवासियों और छात्रों ने भाग लिया। बात खत्म होने के बाद सवाल-जवाब का सेशन हुआ।

अतिथि वक्ता डॉ. लक्ष्मीधर बेहरा का सीआईपी के निदेशक डॉ. बासुदेव दास (Dr. Basudev Das) ने सम्मानित किया।

डॉ अविनाश शर्मा (एसोसिएट प्रोफेसर ऑफ साइकियाट्री एंड एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर आई/सी, सीआईपी, रांची) द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Share This Article