अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिक्षिका राफिया नाज कराएंगी योगाभ्यास

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।

21 जून को मनाए जाने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 39 दिन पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो रांची के कार्यालय प्रांगण में प्रात: छह बजे से सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

आजादी के अमृत महोत्सव के परिप्रेक्ष्य में योग दिवस से पूर्व इस योग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

योग प्रशिक्षक राफीया नाज के नेतृत्व में रांची कार्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं आम लोग सामान्य योग प्रोटोकॉल का अभ्यास एवं योगासन करेंगे।

इस दौरान उन्हें योग के जरिए होने वाले मानसिक एवं शारीरिक फायदों के बारे में भी बताया जाएगा।

Share This Article