झारखंड : लुटेरी दुल्हन गैंग एक बार फिर से सक्रिय, दूल्हे से लाखों लूटकर हुई फरार

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: हाल ही में लुटेरी दुल्हन (Looteri Dulhan) के वारदातों से सुर्खियों में आए धनबाद (Dhanbad) जिले में एक बार फिर से यह गैंग (Dhanbad Robber Bride Gang) सक्रिय हो गया है। इससे अब शादी करने वाले परिवार भयभीत हैं।

ताजा मामला जिले से आने के बाद लोगों में रोष के साथ-साथ हड़कंप मचा हुआ है। इस बार राजस्थान  से विवाह के लिए लड़की आई थी और वह दूल्हे से 1.30 लाख रुपये ठग लिए।

वारदात को अंजाम देने के बाद वह सबकुछ लेकर फरार हो गई। इतना ही नहीं उपहार में मिले गहने और कपड़े भी लेकर वह चंपत हो गई।

लड़के से बकायदा लड़की ने कोर्ट मैरिज (Court Marriage) की थी। इसके बाद पूजा के बहाने वह अपने रिश्तेदार के साथ निकल गई। मामले की शिकायत धनसार थाना में की गई है।

looteri dulhan

राजस्थान के रोहिताश की शादी सुनैना से तय हुई थी

बताया जा रहा है कि राजस्थान के रोहिताश की शादी धनबाद की सुनैना से तय की हुई थी। मनईटांड़ (Manitand) की पिंकी ने बिचौलिए की भूमिका निभाई थी।

पिंकी के कहने पर ही रोहिताश के परिजन शादी के लिए धनबाद पहुंचे थे। दोनों पक्ष कोर्ट (Court) पहुंचे और दोनों की विधिवत शादी कराई। शादी के बाद लड़की के परिजन ने कहा कि दुल्हन पूजा करने मंदिर जा रही है।

मंदिर जाने के बहाने कथित सुनैना वहां से निकली और देर शाम तक नहीं लौटी। जब दुल्हन नहीं लौटी तो दूल्हे (Groom) के परिजनों को माजरा समझ में आ गया।

इसके बाद वह लोग धनसार थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की। इस वारदात के बाद अब इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लोग आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई (Action) की मांग कर रहे हैं।

Share This Article