सिमडेगा में तीन अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: ठेठईटांगर पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर के आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं दो कार को भी जब्त किया गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर ठेठईटांगर पुलिस ने बोलबा मोड़ के पास चेकिंग अभियान चला रखा था। इसी अभियान के दौरान उड़ीसा की ओर से एक स्विफ्ट डिजायर कार आ रही थी।

पुलिस ने दोनों गाड़ी को रोकने का इशारा दिया। लेकिन स्विफ्ट डिजायर भागने लगी, जिसे पुलिस पदाधिकारियों ने खदेड़ कर पकड़ लिया।

चेकिंग के दौरान अल्टो कार से दो बोरा में पैक किया हुआ 45 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया गया वहीं अल्टो कार से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। वहीं स्विपट डिजाइजर कार से दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।

एसपी डॉ शम्स तबरेज ने रविवार को बताया कि उड़ीसा से गांजा लेकर गांजा तस्कर झारखंड से बिहार जा रहे थे। बिहार के बाद गांजा को नेपाल पहुंचाना था।

एसपी ने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़े संजीत सागर बानसूनी जिला बोध उड़ीसा का रहने वाला है।

वहीं आलोक तिवारी थाना कांडी जिला गढ़वा तथा राजीव रंजन थाना मेघा जिला सिवान बिहार का रहने वाला है।

तीनों आरोपियों के खिलाफ ठेठईटांगर थाना में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Share This Article