झारखंड : ग्रामीण विकास विभाग के 6 BDO की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग, तीन की सेवा…

इनमें से तीन पदाधिकारियों- सुनीला खलखो, रामगोपाल पांडेय और विकास कुमार राय की सेवा कार्मिक विभाग को वापस कर दी गई है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: ग्रामीण विकास विभाग (Rural Development Department) ने 6 ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (Block Development Officer) यानी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) को सरकार ने इधर से उधर कर दिया है।

इनमें से तीन पदाधिकारियों- सुनीला खलखो, रामगोपाल पांडेय और विकास कुमार राय की सेवा कार्मिक विभाग को वापस कर दी गई है।

महागामा के BDO प्रवीण चौधरी (BDO Praveen Chowdhary) को ग्रामीण विकास विभाग, रांची में पदस्थापित किया गया है।

कहां थे – कहां गये

प्रशांत कुमार हेंब्रम विश्रामपुर (पलामू) नवाडीह (बोकारो)

रमेश कुमार यादव पेशरार (लोहरदगा) सिसई (गुमला)

सुनीला खलखो सिसई (गुमला) कार्मिक विभाग को सेवा वापस

प्रवीण चौधरी महागामा (गोड्डा) ग्रामीण विकास विभाग, रांची

रामगोपाल पांडेय राजधनवार (गिरिडीह) कार्मिक विभाग को सेवा वापस

विकास कुमार राय निरसा (धनबाद) कार्मिक विभाग को सेवा वापस

Share This Article