Latest Newsझारखंडझारखंड के सभी हिस्सों में कल से बढ़ेगी ठंड, 26 जनवरी को...

झारखंड के सभी हिस्सों में कल से बढ़ेगी ठंड, 26 जनवरी को पड़ेगी कड़ाके की सर्दी…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Weather : झारखंड के मौसम (Jharkhand Weather) में बदलाव का दौर जारी है। पिछले कुछ दिनों से महसूस हो रही गर्मी अब कम होने वाली है।

मौसम विभाग के अनुसार, 25 जनवरी से राज्य के सभी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी, जिससे लोगों को एक बार फिर कड़ाके की ठंड (Cold) महसूस होगी।

बादल छंटने के साथ चलेंगी ठंडी हवाएं

मौसम विभाग ने बताया कि 25 जनवरी से राज्य के सभी हिस्सों में बादल हट जाएंगे और मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

सुबह के समय कोहरे का असर बना रहेगा, जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा।

गुमला सबसे ठंडा तो चाईबासा सबसे गर्म

बताते चलें पिछले 24 घंटों में गुमला (Gumla) में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा।

वहीं, चाईबासा (Chaibasa)  में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक है।

26 जनवरी को तेज ठंड के आसार

मौसम विभाग ने 26 जनवरी को ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। सुबह के समय तेज ठंडी हवाओं और कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।

रात के समय तापमान में गिरावट और हल्की ठंडी हवा चलने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...