फंदे से लटकर नवविवाहिता ने की खुदकुशी, चार महीने पहले हुआ था प्रेम विवाह

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Suicide case: पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के टरिया पंचायत इलाके में नवविवाहिता विनिता देवी ने फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार नवविवाहिता का चार महीने पहले प्रेम विवाह हुआ था। मृतका पूर्व से गर्भवती भी थी।

पूरे मामले की छानबीन जारी 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए MRMCH भेज दिया। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है।मृतका इसी पंचायत क्षेत्र के चौकीदार गजेंद्र राम की बहू बताई गई है।

पंचायत के द्वारा शादी कराई गयी थी 

जानकारी के अनुसार गजेंद्र राम का पुत्र अर्जुन राम ने चार महीने पहले युवती से प्रेम विवाह किया था।

दोनों अलग-अलग जाति के होने के कारण उनके परिजन शादी के खिलाफ थे।

हालांकि इसके बाद भी पंचायत के हस्तक्षेप से शादी हुई।

अचानक उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला का शव उसके ससुराल से बरामद किया गया।

Share This Article