… और दो महिलाओं ने मिलकर 6 साल के मासूम का किया अपहरण, इसके बाद…

मामला तिलैया थाना क्षेत्र के देवी मंडप रोड का है। इस संबंध में बच्चे की मां पूनम देवी ने सोमवार की रात थाने में FIR कराई है

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jhumri Tilaiya Crime News : झुमरी तिलैया में दो महिलाओं पर 6 साल के बच्चे को अगवा करने का आरोप बच्चे की मां ने लगाया है। बच्चे का नाम आर्यन है और उसके पिता गोपी यादव (Gopi Yadav) हैं। मामला तिलैया थाना क्षेत्र के देवी मंडप रोड का है।

इस संबंध में बच्चे की मां पूनम देवी ने सोमवार की रात थाने में FIR कराई है।

पूनम ने आवेदन में कहा है कि उनका बेटा सोमवार दोपहर करीब दो बजे अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी बीच, उसकी पतंग गिर गई। उसे लाने आर्यन चचेरे भाई के साथ बाहर निकला। इसी दौरान दो महिलाएं पतंग दिलाने के नाम पर उसे साथ ले गईं।

… और दो महिलाओं ने मिलकर 6 साल के मासूम का किया अपहरण, इसके बाद…

अगवा करने वाली एक महिला

पुलिस को मिले CCTV फुटेज में दोनों आर्यन को साथ ले जाते दिख रही हैं। बताया जाता है कि अगवा करने वाली एक महिला के साथ बच्चे के पिता गोपी यादव का संबंध रहा है।

अगवा बच्चे की मां ने बताया कि घटना के दिन सुबह में उक्त महिला से फोन पर उनका झगड़ा भी हुआ था।इधर, इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर आजाद मोहल्ले की दोनों महिलाओं के घर छापेमारी की गई है। उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article