JMM ने भगवान बिरसा मुंडा से की हेमंत सोरेन की तुलना, BJP ने साधा निशाना…

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP Targeted JMM: प्रदेश BJP ने मंगलवार को JMM पर पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री Hemant Soren की भगवान बिरसा मुंडा से तुलना करने पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है।

प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा (Lord Birsa Munda) पूरे देश के गौरव के प्रतीक हैं और उनको भगवान का दर्जा दिया जाता है।

शाहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi बिरसा की जन्मस्थली ऊलिहातू और भगवान बिरसा मुंडा कारागार जाकर श्रद्धासुमन अर्पित कर चुके हैं।

केंद्र सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस की पहली बार शुरुआत की है। ऐसे भगवान बिरसा मुंडा की एक भ्रष्टाचार के आरोपित से तुलना करके आज झारखंड मुक्ति मोर्चा ने न सिर्फ आदिवासी समाज, बल्कि पूरे देश का अपमान किया है।

प्रतुल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने तो अंग्रेजों से देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए अपनी सर्वोच्च आहुति दी थी जबकि Hemant Soren सरकार ने झारखंड को लूट कर खोखला कर दिया।

प्रतुल शाहदेव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि Hemant Soren के कार्यकाल में सिर्फ दलालों की चलती थी। इससे तो यह स्पष्ट हो गया कि इनका परिवार सत्ता के दलालों अमित अग्रवाल, प्रेम प्रकाश, विशाल, दाहु यादव, विनोद, पंकज मिश्रा, बच्चू यादव जैसे लोगों तक ही सीमित है।

ऐसे भी परिवारवादी सोच वाले राजनीतिक दलों के लिए अपने दरबारी और परिजनों के अलावा आम जनता की कोई पूछ नहीं होती। इसी करण जब-जब माइनिंग लीज, Industrial Lease या किसी अन्य कारण के कारण जमीन लीज देने की बड़ी होती है तो यह सिर्फ सोरेन परिवार के सदस्यों को या उनके करीबियों को ही मिलता है।

Share This Article