अब शिबू सोरेन के खिलाफ यह टास्क मिला CBI को

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Soren Family in Trouble: आय से अधिक संपत्ति मामले में JMM अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन (Shibu Soren) को झटका लगा है।

आय से अधिक संपत्ति को लेकर Shibu Soren के खिलाफ दर्ज शिकायत पर लोकपाल ने सोमवर को अपना फैसला सुनाया है।

लोकपाल ने CBI को इस मामले की जांच जल्द पूरी करने का आदेश दिया है। लोकपाल ने इसके लिए CBI को छह महीने का समय दिया है। CBI को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह इस मामले की जांच पूरी कर इसकी रिपोर्ट की एक प्रति लोकपाल को सौंपे।

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने की थी शिकायत

बता दें कि गोड्डा से BJP सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने वर्ष 2020 में Shibu Soren के खिलाफ लोकपाल के समक्ष शिकायतवाद दर्ज कराया था।

निशिकांत दुबे ने शिबू सोरेन के साथ-साथ उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पर आय से धिक संपत्ति हासिल करने का आरोप लगाया था।

लोकपाल ने इस मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब सोमवार को अपना फैसला सुनाते हुए लोकपाल ने CBI को प्रारंभिक जांच छह महीने में पूरा करने का आदेश दिया है।

Share This Article