Latest Newsझारखंडकेजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 31 को दिल्ली में गरजेंगी कल्पना सोरेन

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 31 को दिल्ली में गरजेंगी कल्पना सोरेन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Kalpana Soren I.N.D.I.A. Mega Rally: झारखंड (Jharkhand) के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की ED द्वारा गिरफ्तारी के बाद से राजनीतिक मोर्चा संभाल चुकीं उनकी पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) 31 मार्च को दिल्ली (Delhi) में होंगी।

यहां वह केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगी।

उनके साथ झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren) भी होंगे। वहीं कांग्रेस (Congress) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge)और राहुल गांधी (Rahul Gandi) भी उनके साथ मंच साझा करेंगे।

‘तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’

दरअसल, लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के मद्देनजर और अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ I.N.D.I.A. अपनी ताकत का प्रदर्शन करने जा रहा है।

इसके लिए 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान (Ramleela Ground) I.N.D.I.A. महारैली (Rally) का आयोजन करेगा। इस महारैली में I.N.D.I.A. के 13 सहयोगी दल शिरकत करेंगे।

रैली में “I.N.D.I.A.” का बैनर लगा होगा, जिस पर ‘तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ का नारा लिखा हुआ होगा। हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी इस रैली में शामिल होंगी और लोगों को संबोधित करेंगी।

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने I.N.D.I.A. को इस महारैली का आयोजन करने की इजाजत दे दी है।

इस रैली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे (Udhav Thakre), आदित्य ठाकरे (UBT), शरद पवार (शरतचंद्र पवार), अखिलेश यादव (SP), डेरेक ओ ब्रायन (TMC), तेजस्वी यादव (RJD), टी शिवा (DMK), फारूक अब्दुल्लाह (नेशनल कांग्रेस), झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन (JMM), सीताराम येचुरी (CPM), डी राजा (CPI), दीपंकर भट्टाचार्य (CPI-ML) और फॉरवर्ड ब्लॉक के जी देवराजन शामिल होंगे।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...