झारखंड

नकारात्मकता फैलाने में जुटा है नेतृत्व विहीन ‘इंडी’ गठबंधन, सुदेश महतो ने…

AJSU पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahato) ने कहा कि इस बार का आम चुनाव कई मायनों में अहम है।

Sudesh Mahto on INDI Alliance: AJSU पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahato) ने कहा कि इस बार का आम चुनाव कई मायनों में अहम है।

विकास को गति देने के साथ एक सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए NDA प्रतिबद्ध है जबकि नेतृत्व विहीन इंडी गठबंधन नकारात्मकता फैलाने में जुटा है।

Sudesh Kumar Mahato रविवार को बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत तेलो, बाजार टांड में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Sudesh Kumar Mahato ने कहा कि यह चुनाव देश के नेतृत्व करने वाले को चुनने के लिए भी है। अब तक दो चरणों में हुए मतदान में जो संकेत मिल रहे हैं उससे जनता ने नरेन्द्र मोदी के संकल्प और मंत्र- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास पर भरोसा किया है।

उन्होंने कहा कि गिरिडीह संसदीय क्षेत्र में NDA की बड़ी जीत के साथ यहां की जनाकांक्षाओं को पूरे करने के लिए हम सभी को मिलकर जिम्मेदारी और जवाबदेही सुनिश्चित करनी है।

झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो और कांग्रेस की विदाई इसी लोकसभा चुनाव में तय हो जाएगी। आजसू ने गिरिडीह के विकास को लक्ष्य माना है और झामुमो-कांग्रेस वालों का काम है पहले अपना-अपना घर भरना। अब जनता इनके छलावे में आने वाली नहीं है।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले लखन लाल महतो ने कहा कि सुदेश महतो के विचार, सोच व AJSU पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आज पार्टी में शामिल हो रहा हूं। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसका निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे और पार्टी के नीति-सिद्धान्तों को जन-जन तक पहुचाएंगे।

इस अवसर पर आजसू बुद्धिजीवी मंच के प्रदेश अध्यक्ष डोमेन सिंह मुंडा, उपाध्यक्ष उमाकांत रजक, महासचिव लंबोदर महतो, यशोदा देवी, मुकुंद चंद्र मेहता, अजय सिंह, संतोष महतो (तोपचांची), कसीनाथ सिंह, सचिव संतोष महतो, नवीन महतो, हलधर महतो, जयलाल उर्फ जेली महतो, रिंकी देवी उप प्रमुख चंद्रपुरा इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker