Latest Newsझारखंडकरीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर कही ये बात...

करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर कही ये बात ‘कुछ तो बात है बिंदी लगाने में, मुझे पसंद है

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई : बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर खान जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली है और इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी इंजॉय कर रही है। करीना सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है और अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती है।

हाल ही में उन्होंने एक ऐसी तस्वीर इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस तस्वीर में करीना ने बिंदी लगाई हुई और उन्होंने कोई मेकअप नहीं किया है।

खास बात यह है कि इस तस्वीर में उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने लिखा-‘कुछ तो बात है बिंदी लगाने में, मुझे पसंद है।’

सोशल मीडिया पर करीना की इस तस्वीर पर उनके फैंस के साथ-साथ मनोरंजन जगत से जुड़ी हस्तियां भी अपनी प्रतिक्रिया दे रही है। करीना कपूर खान ने पिछले दिनों अपने प्रेग्नेंट होने की बात सोशल मीडिया पर सभी को बताई थी।

करीना कपूर खान दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। इससे पहले उन्होंने साल 2016 में बेटे तैमूर को जन्म दिया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान ने हाल ही में फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग खत्म की है।

इस फिल्म में वह आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा करीना फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ में भी नजर आएंगी।

spot_img

Latest articles

स्मृति शेष : रांची के साहित्य प्रेमी व्यवसायी थे हनुमान सरावगी

नवेन्दु उन्मेष आज ज्यादातर लोग रांची के प्रसिद्ध व्यवसायी रहे हनुमान प्रसाद सरावगी के बारे...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं ने किया स्वागत

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को पटना पहुंचे। उनके पटना...

वैलेंटाइन डे पर सलमान खान का तोहफा: ‘बैटल ऑफ गलवान’ का रोमांटिक गाना ‘मैं हूं’ रिलीज

लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर...

शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन से फ्लोरेंस ग्रुप ने कभी नहीं किया समझौता : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ने शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन से कभी...

खबरें और भी हैं...