हाइवा लूटकांड और अपहरण मामले में तीन गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Khunti Crime News: हाईवा (Haiwa) मालिक से पिछले दिन हुई लूटपाट के तीन आरोपितों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

कर्रा थाना कार्यालय में गुरुवार को आयोजित Press Conference में तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्रिस्टोफर लकड़ा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्ता मिली थी कि गत सात मार्च को सावड़ा जंगल में हुई हाइवा लूट और अपहरण के आरोपी कुलहुटू जंगल के आसपास में भ्रमण शील हैं।

SDPO ने बताया कि उनके नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कुलहुट्टू जंगल (Kulhuttu Forest) में छापामारी कर तीनों आरेापितों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अपराधियों में वीनी धान(19), बावना उर्फ रमेश टूटी(20 ) दोनों छोटाबारू ग्राम निवासी और विजय धान उर्फ अजय कच्छप(18 ) ग्राम कलामटी शामिल हैं। उनके पास से एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, चार मोबाइल, एक स्कूटी, और नगद दस हजार रुपये बरामद किये गये।

Share This Article