कोविड मृत्यु गणना से अधिक नहीं: सरकार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में काेविड मृत्यु गणना से अधिक नहीं हैं और इसके निर्धारण के लिए पारदर्शी प्रणाली अपनायी जाती है।

मंत्रालय ने मीडिया में आ रही इस आशय की खबरों का खंडन करते हुए यहां कहा कि आधिकारिक गणना से अधिक कोविड मृत्यु दर का दावा करने वाली मीडिया रिपोर्ट गलत और पूरी तरह आधारहीन हैं। ये तथ्यों पर आधारित नहीं हैं और ये मात्र अटकलें हैं।

मंत्रालय ने कहा है कि देश में कोविड मौतों सहित सभी मौतों की रिपोर्ट करने की एक मजबूत प्रणाली है जिसे ग्राम पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर और राज्य स्तर तक शासन के विभिन्न स्तरों पर नियमित रूप से संचालित किया जाता है।

देश में कोविड मृत्यु के निर्धारण के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया अपनायी जाती है।

केंद्र सरकार ने राज्यों से आग्रह किया है कि यदि क्षेत्र स्तर पर कुछ मौतों की सूचना समय पर नहीं दी जा सकी है तो उन्हें बाद में सूचित किया जा सकता है।

देश में कोविड मृत्यु दर के विश्लेषण के मामले में यह ध्यान दिया जाता है कि प्रत्येक कोविड मृतक व्यक्ति के परिजनों को वित्तीय मदद दी जाए।

इस पूरी प्रक्रिया की उच्चतम न्यायालय निगरानी कर रहा है, इसलिए देश में कोविड मौतों की कम रिपोर्टिंग की संभावना काफी कम है।

Share This Article