लातेहार में 5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

लातेहार पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली कमांडर प्रदीप सिंह इन दिनों अपने गांव के आसपास देखा जा रहा है।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Latehar Police : भाकपा माओवादी (CPI Maoist) सब जोनल कमांडर प्रदीप सिंह चेरो (Pradeep Singh Chero) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

उस पर सरकार ने पांच लाख रुपये इनाम घोषित किया था। गिरफ्तार नक्सली लातेहार सदर थाना क्षेत्र के बरियातू जागीर गांव का रहने वाला है।

पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार वार्ता में बताया

लातेहार पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली कमांडर प्रदीप सिंह इन दिनों अपने गांव के आसपास देखा जा रहा है।

इस सूचना के बाद SDPO संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित कर प्रदीप सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की गई। पुलिस को देखते ही प्रदीप सिंह भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे चारों ओर से घर कर गिरफ्तार कर लिया।

 5 लाख रुपये का इनाम था घोषित

SP ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली प्रदीप सिंह पर सरकार की ओर से 5 लाख रुपये इनाम भी घोषित था। उन्होंने बताया कि प्रदीप सिंह पर लातेहार के अलावा राज्य के अन्य थाना क्षेत्र में कुल 23 नक्सली हिंसा के मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली से पुलिस को कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

SP ने बताया कि प्रदीप सिंह की गिरफ्तारी में SP संतोष कुमार मिश्रा, Police Inspector आशुतोष कुमार, Sub Inspector गौरव सिंह, राज रोशन सिन्हा, मोहम्मद शाहरुख, रोहित कुमार महतो, दिवाकर धोबी, देवानंद कुमार, कुबेर प्रसाद देव, नागेश्वर महतो, निर्मल बेक समेत अन्य पुलिस के अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही। SP ने कहा कि सभी पुलिस पदाधिकारी को पुरस्कृत करने के लिए विभाग से अनुशंसा की जा रही है।

Share This Article