Homeझारखंडलातेहार पुलिस ने ट्रैक्टर ठगी मामले में दो साइबर अपराधियों को देवघर...

लातेहार पुलिस ने ट्रैक्टर ठगी मामले में दो साइबर अपराधियों को देवघर से किया गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Latehar News: लातेहार पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र से दो साइबर अपराधियों, कांग्रेस कुमार (24) और साउल अंसारी (26), को गिरफ्तार किया है। दोनों पर सुखाड़ राहत योजना के तहत ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर खरचा, रिचुघुटा निवासी इंद्रमुनी उरांव से 2,37,600 रुपये की ठगी करने का आरोप है।

ये सामान हुए बरामद

पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से एक मोबाइल, दो पासबुक, दो ATM कार्ड और दो सिम कार्ड बरामद किए। यह कार्रवाई गुप्त सूचना और टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर की गई।

गुरुवार देर रात मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार के सहयोग से लातेहार साइबर थाना पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। शुक्रवार को उन्हें देवघर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड पर लातेहार लाया गया।

इस तरह करते थे ठगी

DSP (मुख्यालय) सह साइबर थाना प्रभारी संजीव मिश्रा ने बताया कि 6 मई को इंद्रमुनी उरांव ने साइबर थाना लातेहार में शिकायत दर्ज की थी कि साइबर अपराधियों ने सुखाड़ राहत योजना के नाम पर ट्रैक्टर दिलाने का झांसा देकर उनसे 2.37 लाख रुपये ठग लिए।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें साइबर थाना के पुअनि पिंटू कुमार, आरक्षी सुरेश कुमार सिंह और वीरेंद्र पासवान शामिल थे। टेक्निकल एनालिसिस और सुराग के आधार पर दोनों आरोपियों को मोहनपुर से गिरफ्तार किया गया।

DSP संजीव मिश्रा ने बताया कि आरोपियों ने फर्जी सरकारी योजना का लालच देकर पीड़िता के बैंक खाते की जानकारी हासिल की और पैसे ट्रांसफर कर लिए। पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य संभावित ठगी मामलों की जांच कर रही है।

spot_img

Latest articles

मदरसा शिक्षकों की पेंशन पर हाईकोर्ट सख्त, अफसरों को अगली सुनवाई में हाजिर होने का आदेश

Jharkhand High Court Strict on Madrasa teachers' Pension: राज्य के मदरसा शिक्षकों को पेंशन...

किसानों के लिए सरकार का नया फैसला, धान खरीद को मिली बड़ी मंजूरी

Paddy Procurement Gets major Approval: झारखंड सरकार ने किसानों के हित में एक अहम...

विनय चौबे ने ससुर के नाम पर खरीदा अशोक नगर का मकान, तीन करोड़ का भुगतान – जांच में नये खुलासे

रांची : निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे से जुड़े मामलों की जांच में एक...

मांडर में 17 दिसंबर को होगी क्रिसमस गैदरिंग, कृषि मंत्री मुख्य अतिथि

Ranchi : मांडर में इस बार क्रिसमस से पहले एक बड़ा कार्यक्रम होने जा...

खबरें और भी हैं...

किसानों के लिए सरकार का नया फैसला, धान खरीद को मिली बड़ी मंजूरी

Paddy Procurement Gets major Approval: झारखंड सरकार ने किसानों के हित में एक अहम...

विनय चौबे ने ससुर के नाम पर खरीदा अशोक नगर का मकान, तीन करोड़ का भुगतान – जांच में नये खुलासे

रांची : निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे से जुड़े मामलों की जांच में एक...