कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ऑस्ट्रेलियाई राज्य में लगा लॉकडाउन

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेलबोर्न: ऑस्ट्रेलियाई राज्य विक्टोरिया में कोरोनावायरस मामलों में बढ़ोत्तरी के कारण शुक्रवार रात से अगले 5 दिनों तक लॉकडाउन लगेगा।

यहां मेलबोर्न स्थित एक होटल में कोरोना मामलों की संख्या 13 हो गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, विक्टोरिया प्रीमियर डैनियल एंड्रयूज ने कहा कि राज्य में शुक्रवार रात 11.59 बजे से लॉकडाउन 4 लागू हो जाएगा, ताकि वायरस के प्रसार पर अंकुश लगाया जा सके।

नियमों के तहत, विक्टोरिया निवासी केवल चार कारणों से अपने घरों के बाहर निकल सकते हैं, आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए, अस्पताल के लिए, अतिरिक्त जरुरी काम के लिए और एक्सरसाइज के लिए।

व्यायाम और खरीददारी घर से 5 किमी तक सीमित होगी, वहीं घर में और घर के बाहर मास्क का प्रयोग अनिवार्य होगा।

किसी के भी घर महमानों को आने की मनाही है।

धार्मिक समारोहों और शादियों की अनुमति नहीं होगी, वहीं अंतिम संस्कार में केवल 10 लोग ही उपस्थित हो सकेंगे।

सभी गैर-आवश्यक खुदरा, जिम, पूल, सामुदायिक केंद्र, मनोरंजन स्थल और पुस्तकालय बंद रहेंगे। कैफे और रेस्तरां में केवल पैकिंग सुविधा रहेगी।

एंड्रयूज ने शुक्रवार को कहा, मुझे पता है कि यह वो खबर नहीं है जो विक्टोरिया के लोग आज सुनना चाहते हैं, मुझे पता है कि यह वह जगह नहीं है जहां हम रहना चाहते हैं। हमें इसे बनाए रखने के लिए कठिन निर्णय लेने होंगे।

Share This Article