पिछले 10 दिनों से महिला लापता, रांची में करती थी मजदूरी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: लोहरदगा (lohardaga) कैरो थाना क्षेत्र के उतका गांव में एक युवती पिछले 10 दिनों से लापता (Missing) है।

बता दें की महिला के पति का देहांत हो चूका है। जिसके बाद उसके बच्चों की ज़िम्मेदारी उसके कंधे पर थी।

महिला रांची में मजदूरी करती थी

निवासी स्व मनोज साहू की 40 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी विगत दस दिनों से लापता है। सरस्वती देवी (Saraswati Devi) के पति मनोज साहू की मौत पांच वर्ष पहले हो गई थी। वह होटल चलाकर परिवार चलाता था।

पति के देहांत के बाद सरस्वती अपने बच्चों के भरण पोषण के लिए रोजाना रांची मजदूरी करने जाती थी। वह रोजाना सुबह ट्रेन से रांची जाती और शाम को घर वापस आती।

10 दिनों से लापता महिला

5 जुलाई को मजदूरी कार्य करने रांची गई थी, उसके बाद घर वापस नहीं लौटी। तब से काफी खोजबीन के बाद सरस्वती का पता नहीं चला।

इस बाबत पुत्री लापता महिला की पुत्री रिना कुमारी ने कैरो थाना में लिखित आवेदन (Written application) देकर अपनी मां के गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस मामले की छान-बीन कर रही है।

Share This Article