झारखंड

झारखंड में 14 लोकसभा सीटों के लिए घमासन की जोरदार तैयारी, जानिए मुकाबले की स्थिति…

झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण से मतदान होना है। इसे लेकर NDA और INDIA ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

Loksabha Elections in Jharkhand: झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण से मतदान होना है। इसे लेकर NDA और INDIA ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर दोनों गठबंधनों ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। दोनों गठबंधनों के बीच रोचक मुकाबले की बिसात भी बिछ गई है।

राज्य में INDIA में चार राजनीतिक पार्टियों कांग्रेस, JMM , RJD और CPI माले को जगह मिली है। इन सबके बीच 7-5-1-1 फॉर्मूले पर सीट शेयरिंग भी हुई है।

लेफ्ट की दो अन्य पार्टियों CPI और CPM को गठबंधन में जगह नहीं मिलने की वजह से कुछ स्थानों पर दोनों दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी भी उतारे हैं लेकिन इस बार जो स्थितियां बन रही हैं उसमें मुख्य मुकाबला NDA और INDIA के बीच ही दिख रहा है।

कुछ नेता जैसे लोहरदगा से चमरा लिंडा, राजमहल से लोबिन हेंब्रम कितना प्रभाव छोड़ पाएंगे यह तो चार जून को मतगणना के बाद ही पता चल पाएगा।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से राजमहल और सिंहभूम को छोड़कर सभी 12 सीटों पर एनडीए (भाजपा और आजसू) ने जीत दर्ज की थी जबकि राजमहल सीट से झामुमो उम्मीदवार विजय हांसदा और सिंहभूम से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में गीता कोड़ा की जीत हुई थी।

इस बार गीता कोड़ा सिंहभूम लोकसभा सीट से BJP उम्मीदवार हैं और झामुमो की जोबा मांझी से उनका सीधा मुकाबला है।

इनके बीच होगा मुकाबला

रांची लोकसभा सीट

यशस्विनी सहाय- कांग्रेस

संजय सेठ- भाजपा

लोहरदगा लोकसभा सीट

सुखदेव भगत- कांग्रेस

समीर उरांव- BJP

चमरा लिंडा -निर्दलीय

चतरा लोकसभा सीट

केएन त्रिपाठी- कांग्रेस

कालीचरण सिंह – BJP

पलामू लोकसभा सीट

ममता भुईयां- RJD

वीडी राम- BJP

खूंटी लोकसभा सीट

कालीचरण मुंडा- कांग्रेस

अर्जुन मुंडा – BJP

सिंहभूम लोकसभा सीट

जोबा मांझी- JMM

गीता कोड़ा- BJP

जमशेदपुर लोकसभा सीट

समीर मोहंती- JMM

बिद्युत बरण महतो- BJP

राजमहल लोकसभा सीट

विजय हांसदा-JMM

ताला मरांडी-BJP

लोबिन हेंब्रम-निर्दलीय

दुमका लोकसभा सीट

नलिन सोरेन- JMM

सीता सोरेन-BJP

गोड्डा लोकसभा सीट

प्रदीप यादव- कांग्रेस

निशिकांत दुबे-BJP

गिरिडीह लोकसभा सीट

मथुरा प्रसाद महतो- JMM

चंद्र प्रकाश चौधरी-AJSU

कोडरमा लोकसभा सीट

विनोद सिंह-CPI माले

अन्नपूर्णा देवी-BJP

धनबाद लोकसभा सीट

अनुपमा सिंह-कांग्रेस

ढुल्लू महतो-BJP

हजारीबाग लोकसभा सीट

जेपी पटेल-कांग्रेस

मनीष जायसवाल-BJP

इस संबंध में प्रदेश BJP के नेता प्रदीप सिन्हा कहते हैं कि राज्य में इस बार मुकाबला 2019 से भी बेहतरीन होगा। इस बार एनडीए पूरी तरह से इंडी गठबंधन का सफाया करेगा। उन्होंने राजमहल और सिंहभूम सीट पर भी भाजपा की जीत का दावा किया है।

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा ने कहा कि BJP सभी सीटें जीतने की मुगालते में है। यह 2019 नहीं, बल्कि 2024 है। प्रधानमंत्री मोदी और BJP को अपने 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां बतानी होगी। इसके साथ बेरोजगारी, महंगाई, Electoral Bonds मामले पर जनता के सवालों का जवाब देना होगा।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker