भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी (Tushar Gandhi) शामिल हुए। महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा जिले के शेगांव में तुषार गांधी और राहुल गांधी ने पैदल यात्रा की।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को सुबह छह बजे आकोला जिले के बालापुर से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू की। जब यह यात्रा बुलढ़ाणा जिले (Buldhana District) के शेगांव में पहुंची तो यहीं पर महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी यात्रा में शामिल हुए।

तुषार गांधी ने गुरुवार को अपने Tweet में कहा था कि शेगांव उनकी जन्मस्थली है। मैं 18 तारीख को शेगांव में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होऊंगा। शेगांव मेरा जन्म स्टेशन भी है।

मेरी मां डीएन-हावड़ा मेल (DN-Howrah Mail) वाया नागपुर ट्रेन में सफर कर रही थीं। जब ट्रेन 17 जनवरी, 1960 को शेगांव स्टेशन पर रुकी थी, तब मेरा जन्म हुआ!

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सात नवंबर से चल रही है

कांग्रेस ने यात्रा में तुषार गांधी के शामिल होने को ऐतिहासिक बताया है। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी के प्रपौत्रों का एक साथ चलना शासकों के लिए एक संदेश है कि वे लोकतंत्र (Democracy) को खतरे में डाल सकते हैं, लेकिन उन्हें इसे खत्म नहीं करने दिया जाएगा।

आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में तुषार गांधी के साथ मुकुल वासनिक, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, दीपेंद्र हुड्डा, मिलिंद देवड़ा, माणिकराव ठाकरे, भाई जगताप शामिल हुए।

महाराष्ट्र में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सात नवंबर से चल रही है। यह यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में प्रवेश करने वाली है।

Share This Article