पलामू में तिलक चढ़ाकर लौट रहे तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत, पांच घायल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: पलामू जिले के सतबरवा सोनू लाईन होटल के पास मंगलवार सुबह सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए हैं जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का इलाज नवजीवन अस्पताल तुंबागड़ा में कराया जा रहा है।

मृतकों की पहचान सोना सिंह, जोगेश सिंह और लोकनाथ सिंह सुआ के रूप में की गई।

टक्कर इतनी जोरदार कि दो लोगों की मौके पर ही मौत

घटना की सूचना मिलने के बाद सतबरवा थाना प्रभारी ऋषिकेश राय मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बताया जाता है कि दुर्घटना के शिकार लोग लातेहार के बारियातू से तिलक चढ़ा कर बोलेरो से लौट रहे थे।

तिलक सुआ मेदिनीनगर से लातेहार गया था। इसी दौरान बोलेरो ने खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि तीसरे ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया।

Share This Article